ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन भाइयों को रौंदा, एक ही हुई मौत

MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ती ठंड के कारण अब कोहरा भी लगने लगा है। जिससे दृश्यता में कमी हो रही है। इससे सबसे अधिक कठनाई वाहन चालकों को हो रहा है। दृश्यता कम होने के का

मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन भाइयों को रौंदा, एक ही हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ती ठंड के कारण अब कोहरा भी लगने लगा है। जिससे दृश्यता में कमी हो रही है।  इससे सबसे अधिक कठनाई वाहन चालकों को हो रहा है।   दृश्यता कम होने के कारण आए दिन राज्य के किसी न किसी इलाके से  सड़क हादस की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां एक अनियंत्रित सड़क ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई तो वहीं दो घायल बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के बीबीगंज-संजय सिनेमा ओवरब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार तीन भाइयों को रौंद दिया। इसमें मौके पर एक भाई की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी मोरवाला के मोहम्मद अरबाज (17) के रूप में हुई है। वहीं साथ में बाइक पर सवार उनके दो भाई घायल हुए हैं।


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों युवक अपने किसी काम से मुजफ्फरपुर आया था और वह किसी काम से बीबीगंज-संजय सिनेमा ओवरब्रिज  के तरफ से गुजर रहा था, इसी दौरान तेज अनियंत्रित ट्रक ने इनलोगों के बाइक में धक्का मार दिया, जिससे ये लोग सड़क पर गिर गए।  जिसके बाद भागने के क्रम में ट्रक चालक ने तीनों को रौंद दिया। 


इधर, बताया जा रहा है कि इस घटना की सुचना मिलने के बाद भी ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस तो नहीं पहुंची, लेकिन सदर थाने की पुलिस पहुंच गई और तीनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया। करीब एक घंटे बाद ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद चालक व खलासी ट्रक लेकर भागने लगे।बताया  जा रहा है कि, इस घटना के बाद लोगों द्वारा उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इसमें विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर का काफिला भी फंस गया। जाम से सभापति को अपनी गाड़ी से उतरना पड़ा। सभापति के काफिले के जाम में फंसने की सूचना पर सदर थाने की पुलिस पहुंची।