ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

कांटी रेलवे स्टेशन पर खून से लथपथ मजदूर का मिला शव, शरीर पर चोट के कई निशान; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी रेलवे स्टेशन पर एक मजदूर का खून से सना शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों की पड़ताल...

कांटी रेलवे स्टेशन पर खून से लथपथ मजदूर का मिला शव, शरीर पर चोट के कई निशान; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां कांटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्टेशन मास्टर के कमरे से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक मजदूर का खून से लथपथ शव मिला है. शव मिलने के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद डायल 112 की टीम और रेल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई.


जांच के दौरान मृतक की पहचान कांटी प्रखंड के कुसी हरपुर होरिल गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर ठाकुर के बेटे विपुल कुमार उर्फ वीजन के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है. पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी है.


बताया जा रहा है कि विपुल कुमार गांव में रहकर मजदूरी करता था. वह कांटी रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में छोटे-मोटे काम करके अपना जीवन चलाता था. उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी. परिवार में अब केवल दो भाई थे, जो अलग-अलग जगहों पर मजदूरी कर अपना गुजारा करते थे.


स्थानीय लोगों के अनुसार विपुल का एक भाई झारखंड के टाटा में रहकर मजदूरी करता है, जबकि विपुल खुद गांव में रहकर काम करता था. माता-पिता के नहीं रहने के बाद दोनों भाई मेहनत करके जीवन आगे बढ़ा रहे थे.


रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त इलाके में शव मिलने के बाद लोगों के बीच कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे हादसा मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है. हालांकि पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है.


रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके.


मुजफ्फरपुर रेल एसएसपी वीणा कुमारी ने बताया कि कांटी रेलवे स्टेशन परिसर से एक युवक का शव बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि मृतक के कान और मुंह से खून निकल रहा था. शुरुआती जांच में आशंका है कि शायद चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक गिर गया हो और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई हो.