ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मुजफ्फरपुर में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, नष्ट की गई हजारों लीटर चूल्हाई शराब

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में हुई छापेमारी में हजारों लीटर अर्ध-निर्मित देशी चूल्हाई शराब जब्त कर नष्ट की गई। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया गया। खेतों में घूम-घूम कर वहां बनाए जा रहे शराब को नष्ट किया गया। मनियारी थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में शराब अभियान की तहत की तावातोड़ छापेमारी इलाके में मचा खलबली।


बिहार में शराब कारोबारी शराब का कारोबार करने को लेकर नए-नए हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं, वही इन शराब कारोबारी के खिलाफ मनियारी थाना पुलिस भी विशेष अभियान चलाती नजर आ रही है। इसी क्रम में जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत मनियारी थाना क्षेत्र में मनियारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, एलटीएफ प्रभारी अभिषेक कुमार, एस आई अमरेंद्र कुमार एवं टीम के द्वारा मनियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।


जिसमें जमहरूआ , मुरौल,एवं  मुरादपुर गांव स्थित मुर्गी फार्म के समीप छापेमारी कर हजारों लीटर अर्ध निर्मित देशी चूल्हाई शराब बरामद कर विनष्ट किया है।वही इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि समय -समय पर लगातार छापेमारी अभियान आगे भी चलता रहेगा।