ब्रेकिंग
बिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसयात्रीगण कृपया ध्यान दें... बिहार के इस रेल पुल पर 20 सितंबर से मेगा रेल ब्लॉक, 4 अक्टूबर तक दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द; देखें पूरी लिस्टबालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसयात्रीगण कृपया ध्यान दें... बिहार के इस रेल पुल पर 20 सितंबर से मेगा रेल ब्लॉक, 4 अक्टूबर तक दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द; देखें पूरी लिस्टबालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधा

ट्रेनिंग खत्म होने से एक हफ्ते पहले होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, मंदिर के पास मिला शव, इलाके में सनसनी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण कैंप में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ट्रेनिंग खत्म होने से कुछ दिन पहले ही एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात के समय मंदिर के पास वह अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद...

ट्रेनिंग खत्म होने से एक हफ्ते पहले होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, मंदिर के पास मिला शव, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां होमगार्ड की ट्रेनिंग ले रहे एक युवा जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के सिगोरी थाना क्षेत्र के पतरिंगा गांव निवासी 23 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है।


यह घटना सिकंदरपुर स्थित होमगार्ड के आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र की है, जहां सोमवार की रात अचानक यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे सोनू कुमार का शरीर कैंप के मुख्य गेट के पास स्थित मंदिर के पास जमीन पर औंधे मुंह पड़ा मिला। उसे इस हालत में देखकर कैंप में हड़कंप मच गया।


तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड कमांडेंट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया है।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोनू की ट्रेनिंग खत्म होने में सिर्फ 8 दिन ही बचे थे। वह अपनी पासिंग आउट परेड की तैयारी में जुटा था और जल्द ही एक नई शुरुआत करने वाला था। लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी का अंत हो गया, जिससे परिवार और साथी जवानों में गहरा शोक है।


मौत के कारण को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि यह हार्ट अटैक हो सकता है या फिर गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई हो। पुलिस फिलहाल कैंप में मौजूद अन्य प्रशिक्षु जवानों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है।


परिजनों के अनुसार, घटना से कुछ ही मिनट पहले सोनू की अपने ममेरे भाई से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह खाना खा चुका है और अब बर्तन धोने जा रहा है। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।


बताया जा रहा है कि दिनभर सोनू पूरी ऊर्जा के साथ ट्रेनिंग में शामिल रहा था और किसी तरह की परेशानी की शिकायत भी नहीं की थी। रात में खाना खाने के बाद वह बैरक की ओर जा रहा था, तभी अचानक मंदिर के पास अचेत होकर गिर पड़ा।


इस घटना के बाद पूरे प्रशिक्षण केंद्र में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद जवान को सम्मान के साथ शोक सलामी दी जाएगी और फिर उसका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा।