ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बेटी की अश्लील तस्वीर भेजकर ब्लैकमेलर ने दी धमकी, "2 लाख दो नहीं तो वायरल कर दूंगा तस्वीर"

MUZAFFARPUR : खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां एक शिक्षक की बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर परिवार को ब्लैकमेल किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ब्लैकमेलर उसके पिता के मोबा

बेटी की अश्लील तस्वीर भेजकर ब्लैकमेलर ने दी धमकी, "2 लाख दो नहीं तो वायरल कर दूंगा तस्वीर"
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां एक शिक्षक की बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर परिवार को ब्लैकमेल किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ब्लैकमेलर उसके पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप से तस्वीर भेजकर धमकी दे रहा है. उसने दो लाख रुपए नहीं मिलने पर तस्वीर वायरल करने की धमकी दी है. मामला अहियापुर थाना इलाके की है. मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में शिक्षक ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं इस बात को लेकर शिक्षक की बेटी सदमे में है. वह डर के कारण घर से स्कूल जाना छोड़ दी है. वहीं नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बातया कि शिक्षक के मोबाइल पर जिस नंबर से मैसेज और तस्वीर भेजी गई है, उसका लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है.


मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक का परिवार अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एक मुहल्ले में रहता है. उसने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई थी.  इसके बाद रुपये की डिमांड की गई. ब्लैकमेलर ने कॉल करके कहा कि अपना व्हाट्सएप देखो. तस्वीर देखकर होश उड़ गए. शिक्षक ने बताया कि उसकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर एडिट करके बनाई गई थी. इसके बाद ब्लैकमेलर ने कहा कि दो दिन के अंदर दो लाख रुपए का इंतजाम करके दो. नहीं तो इस तस्वीर को वायरल कर दूंगा.


इसके बाद जब शिक्षक ने उसे बताया कि तस्वीर तो एडिट की हुई है, इसपर ब्लैकमेलर ने धमकी दी कि जब तस्वीर को वायरल कर देंगे, तब इसके एडिट किए जाने की बात साबित करने तक उनकी इज्जत नीलाम हो चुकी होगी. इस धमकी के बाद वह सहम गए. उन्होंने अपने स्तर से पहले ब्लैमेलर को समझाने व उस तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन ब्लैकमेलर ने बात नहीं मानी तो दो दिन पहले शिक्षक ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. अब पुलिस तस्वीर वायरल करने की धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की टॉवर लोकेशन निकालने की कोशिश में जुटी हुई है.

टैग्स