ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Muzaffarpur: इंटर की परीक्षा देने आई नई नवेली दुल्हन गायब, ससुर ने बताई हैरान करने वाली वजह, 3 अन्य युवती लापता

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में इंटर की परीक्षा देने शहर आयी नयी नवेली दुल्हन गायब हो गयी है। इसके साथ ही तीन अन्य महिला भी लापता है।

 Muzaffarpur News
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 4 अलग-अलग घटनाओं में एक नई नवेली दुल्हन, एक शादीशुदा महिला और 2 युवती रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। परिवार वालों ने स्थानीय युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है।


पहली घटना मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र की है,  जहां एक गांव से इंटर की परीक्षा देने शहर आयी नयी नवेली दुल्हन गायब हो गयी है। इस संबंध में उसके ससुर ने अहियापुर थाने में अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उन्होंनेअपने गांव के ही एक युवक पर गलत नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। ससुर का कहना है कि आरोपी उसकी बहू को पहले भी परेशान करता था। थाने में दर्ज प्राथमिकी में गायब दुल्हन के ससुर ने बताया है कि उसकी बहू की इंटर परीक्षा का सेंटर अहियापुर के शेखपुर स्थित एक हाइस्कूल में पड़ा था। वे लोग अखाड़ाघाट रोड में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। 11 फरवरी को उसकी बहू अचानक लापता हो गयी, उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ है।


वहीं दूसरी घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र की है, जहां एक गांव से महिला 85 हजार नकदी और सोना- चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब पत्नी का कुछ सुराग नहीं मिला तो पति ने थाने में गांव के ही एक युवक पर शादी करने के नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना के चर्च रोड से डॉक्टर को दिखाने निकली 30 साल की युवती रहस्यमयी ढंग से गायब हो गयी है। गायब युवती के भाई ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं मिठनपुरा के रामबाग रोड से 17 साल की छात्रा भी गायब हो गयी है। उसकी मां ने वैशाली के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता