ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

मुजफ्फरपुर में जमीन के लिए नाबालिग की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार में जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अक्सर आपराधिक घटनाओं का कारण भूमि को लेकर चल रहा विवाद ही है। इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने भूमि सर्वे करवाने का फैसला लिया है। मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग की लोगों ने जमीन के लिए जान ले ली।

BIHAR POLICE
परिजनों में मचा कोहराम
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के अमनौर पंचायत अंतर्गत महरौली गाँव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ महज ज़मीन के विवाद में एक नाबालिग बच्चे की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


रविवार शाम महरौली गाँव के रहने वाले सुशील साह के ग्यारह वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार की पड़ोसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुशील साह का पट्टीदार से दो साल से ज़मीनी विवाद चल रहा था। मृतक विक्रम कुमार, सुशील साह का बड़ा पुत्र था।


घटना की सूचना मिलते ही औराई थाना प्रभारी राजा सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की जाँच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष राजा सिंह ने फ़ोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शाम को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के महरौली में एक बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बगल के ही पड़ोसी से दो सालों से ज़मीनी विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते बच्चे की हत्या हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता