ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BIHAR CRIME : शादीशुदा गर्लफ्रेंड के दरवाजे पर बेहोश मिला प्रेमी, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

bihar news : मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। जहां शादीशुदा महिला के अवैध संबंध में एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है। मृतक इंदल कुमार आरोपी महिला की दरवाजे पर पड़ा था।

Bihar news
BIHAR NEWS
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। जहां शादीशुदा महिला के अवैध संबंध में एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है। मृतक इंदल कुमार आरोपी महिला की दरवाजे पर पड़ा था। इसके बाद इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस टीम को दी। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिर पोस्टमार्टम के लिए उसे SKMCH भेज दिया गया है। 


वहीं, मृतक युवक के परिजिनों ने महिला पर जहरीला ड्रिंक पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले छानबीन शुरू कर दी है। इस युवक की पहचान इन्दल कुमार के रूप में हुई है। जहां अचेतावस्था कथित महिला प्रेमिका के दरवाजे पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पहुंची। 


उन्होंने इंदल को इलाज के अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया.जिसके बाद मामले की जांच में शुरू कर दिया है। इस घटना को लेकर मृतक के बड़ा भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि एक औरत के साथ मेरे भाई अवैध संबंध था। दो साल से अवैध संबंध चल रहा था। महिला जहरीली शराब की बिक्री करती थी और उसका हमारे घर पर भी आना जाना था। 


बीते रात को 8.30 बजे सूचना मिला कि तुम्हारा भाई जहर खा कर पड़ा हुआ है, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी नब्ज नहीं चल रहा थी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच की। पुलिस ने बोला इसको जल्दी इलाज के लिए अस्पताल ले चलो, उसकी सांस चला रही है। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका है कि जहरीली शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। इधर घटना के बाद महिला पूरे परिवार के साथ फरार हो गई है।