ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

किन्नर बनकर दो युवक लगा रहे थे लाखों का चुना, दूल्हे ने पैसा देने से किया मना, तो सच आया सामने

MUZFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां कुछ युवकों द्वारा एक शादी में किन्नर बनकर दूल्हा से बख्शीश मांगा जा रहा था। इसके बाद जब इ

किन्नर बनकर दो युवक लगा रहे थे लाखों का चुना, दूल्हे ने पैसा देने से किया मना, तो सच आया सामने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां कुछ युवकों द्वारा एक शादी में किन्नर बनकर दूल्हा से बख्शीश मांगा जा रहा था। इसके बाद जब इस बात की पोल खुली तो सभी लोग दंग रहे गए। यह मामला सदर थाना से चंद कदमों की दूरी पर भगवानपुर चौक का बताया जा रहा है। 


दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में कुछ लड़के किन्नर बनकर दूल्हा से बख्शीश मांग रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो विवाद करने लगे और हंगामा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि, इस दौरान उनके द्वारा दूल्हे के साथ लूटपाट की गई। इन युवकों पर दुल्हन से सोने की चेन व नकदी का लूट का भी आरोप है। 


बताया जा रहा है कि, मुजफ्फरपुर में  शादी कर दुल्हन को लेकर वापस आ रहे दूल्हे की गाड़ी रोक ली गई। दूल्हे की गाड़ी को दो बहुरूपिए (किन्नर) द्वारा बख्शीश लेने के लिए रोका। जिसके बाद दूल्हे ने इन दोनों बहुरूपिए (किन्नर) को  50-50 रुपये दे दिए, लेकिन वे लोग पांच हजार मांग रहे थे। जिसके बाद इस बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान इनके द्वारा दूल्हे के गले से सोने की चेन छीन ली गई। जिसके बाद दूल्हे के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दूल्हे के साथ पीछे से आ रही बरातियों की गाड़ी वहां पर आ गई। जिसके बाद भीड़ देखकर ये लोग भागबे लगे तभी कुछ लोगों द्वारा इन्हें दबोच लिया गया और जमकर धुनाई की गई।


इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची सदर थाने की पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों की पहचान अहियापुर भिखनपुरा और करजा इलाके के निवासी के रूप में हुई। ये दोनों किन्नर नहीं बल्कि पुरुष युवक है, लेकिन इन्होंने अपना लड़की वाला रखा था। इसको लेकर थाने पर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। हालांकि, इसको लेकर कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए पुलिस द्वारा सत्यापन के बाद दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।