ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Politics: JDU विधायक अशोक चौधरी के कार्यक्रम में धक्का मुक्की, बॉडीगार्ड ने हंगामा कर रहे युवक को जमकर पीटा, इलाके में बबाल

Bihar Politics: जदयू विधायक अशोक चौधरी के साथ एक कार्यक्रम के दौरान जमकर धक्का मुक्की की गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। वहीँ एक युवक का सर फट गया है...पढ़िए आगे

Bihar Politics
जदयू विधायक के साथ मारपीट
© फोटो = राजन कुमार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Politics:  बिहार के मुजफ्फरपुर में जदयू विधायक अशोक चौधरी के एक कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। इतना ही नहीं जदयू विधायक के साथ धक्का मुक्की भी की गई है। जिसके बाद कुछ समय के लिए पूरे कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह मामला सकरा विधानसभा क्षेत्र के बाज़ितपुर अशोक गांव का है। जहाँ जदयू विधायक अशोक चौधरी एक मंदिर निर्माण में चंदा देने पहुंचे थे।


जेडीयू विधायक एक मंदिर के निर्माण कार्यक्रम में पहुंचे थे और कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उसी समय कुछ युवक  हंगामा करना शुरू कर दिए । इतना ही नहीं इन युवकों ने जदयू विधायक के साथ धक्का मुक्की भी किया। इसके बाद विधायक के अशोक चौधरी के अंगरक्षक के द्वारा हंगामा कर रहे युवक की पिटाई कर दी गयी। अब पिटाई की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से जमकर वायरल हो रहा है और लोग कई तरह का सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करता है। 


वहीं, इसवायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह पूरे कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो रहा है। साथ ही जदयू विधायक के साथ धक्का मुक्की होने के  बाद अंगरक्षकों ने हंगामा कर रहे युवक की इस तरह पिटाई कर दी है। इसके बाद मौके पर कैसे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


इधर,इस पुरे मामले पर स्पष्टिकरण के लिए विधायक अशोक चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन,उनके तरफ से इस मामले में अब तक कोई भी सफाई सामने नहीं आया है। लेकिन यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विधायक के क्रियाकलाप पर सियासी गलियारों हलचले पैदा कर दी हैं।