ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

जहरीला खाना खाने से बच्चे की मौत, परिवार के सात लोग अस्पताल में भर्ती

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जहरीला खाना खाने से एक बच्चे मौत हो गई तो परिवार के सात लोग बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती

जहरीला खाना खाने से बच्चे की मौत, परिवार के सात लोग अस्पताल में भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जहरीला खाना खाने से एक बच्चे मौत हो गई तो परिवार के सात लोग बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। यह घटना साहेबगंज थाना इलाके के रूपछपरा गांव की है। विषाक्त भोजन खाने से अरुण राय के पुत्र सूरज कुमार (9) की मौत हो गई।


वहीं, इस घटना में परिवार के रामजतन राय, सोहावन कुंवर, विभा देवी, रानी कुमारी, साहिल कुमार, प्रियांशु कुमार, कृति कुमारी बीमार पड़ गई। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए परिजन सभी को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। 


सूरज के रिश्ते के दादा विदेशी राय ने बताया कि पहले घर के लोग बुखार से पीड़ित हुए। हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल भेजा गया। परिजनों ने साहेबगंज चौक स्थित एक दवा दुकानदार को बुलवाकर इंजेक्शन दिलवाया। उसके बाद दस्त शुरू हो गया, जिसमें से सूरज की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गणेश कुमार गौतम ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित सभी को बुधवार की देर शाम परिजन सीएचसी लाए थे।


बताया जा रहा है कि जब सीएचसी भेजा गया तो सभी बेहोशी की हालत में थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन सूरज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गुरुवार को डॉ विजय कुमार पांडेय, डॉ संजय कुमार, स्वास्थ्यकर्मी उमेश महतो एवं एएनएम बेबी कुमारी की चार सदस्यीय टीम रूपछपरा गई थी। दवा के साथ घरों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। वहीं, लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस मामले में  थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि गुरुवार को नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।