ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: गर्मी की दस्तक के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ी, खाना बनाने के दौरान कई घर जले

Bihar News: बिहार में पारा बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार में पारा बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।


दरअसल, अगलगी की यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी पंचायत के बिशनपुर टोला वार्ड नंबर 12 की है, जहां खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी देखते देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए।


ग्रामीणों की सूचना पर मनियारी थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान लोग अपने घर और परिजनों की जान बचाने की जद्दोजेहद करते रहे। अग्नि पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।