ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

Bihar Crime News : ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों का सोना लूटा, मचा हड़कंप

MUZZAFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बेखौफ बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से लगभग 6 लाख का सोना लूट लिया ह

Bihar Crime News : ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों का सोना लूटा, मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZZAFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बेखौफ बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से लगभग 6 लाख का सोना लूट लिया है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाश ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंचे। जहां से तकरीबन 6 लाख़ का ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। 


जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर गुदरी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान की है। जहां ग्राहक बनकर आए बदमाश लगभग 6 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गया। वहीं इस बात का आभास होने पर दुकानदार ने बदमाशों को पकड़ना चाहा, पर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 


वहीं, इस घटना को लेकर ज्वेलरी दुकानदार ने बताया कि एक एक युवक दुकान पर पहुंचकर ज्वेलरी दिखाने को कहा। वहीं ज्वेलरी देखने के बाद वह बिना कुछ लिए दुकान से निकल गया। वहीं संदेह होने पर दुकानदार द्वारा जब दिखा रहे सोने के गहने का मिलान किया तो उसके होश उड़ गए। वहीं घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद है। 


उधर मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि ज्वेलरी दुकानदार द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह जांच में जुटी हुई है की इस घटना को अंजाम देने वाला बदमाश पहली बार दुकान में आया था या फिर पहले भी उनसे इसकी रेकी की थी। पुलिस हर बिंदु की जांच में जुटी हुई है।