ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में धुआं निकलने से हड़कंप, सामान लेकर गाड़ी से कूदे रेल यात्री

MUZAFFARPUR: दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेल यात्रियों ने बोगी के नीचे से धुआं निकलता देखा। इस घटना के बाद यात्रियो

दिल्ली जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में धुआं निकलने से हड़कंप, सामान लेकर गाड़ी से कूदे रेल यात्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेल यात्रियों ने बोगी के नीचे से धुआं निकलता देखा। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और बोगी में आग लगने की आशंका से वे अपना सामान लेकर ट्रेन से कूदने लगे। घटना गोरौल स्टेशन की है।


दरअसल, दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगी संख्या S-4 से अचानक धुंआ निकलने लगा। जैसे ही रेल यात्रियों ने बोगी के नीचे से धुवां उठता देखा उनमें अफरा-तफरी मच गई। लोग बोगी से अपना सामान उतारने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद गार्ड, चालक और स्कॉट की टीम मौके पर पहुंचे और ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया। ट्रेन के ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकल रहा था, जिसे ठीक किया गया। जानकारी के मुताबिक एस चार के अलावा एस तीन और एस पांच में भी धुंआ घुस गया था। जिसके बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। बाद में गड़बड़ी को ठीक करने के बाद ट्रेन को हाजीपुर के लिए रवाना कर दिया गया।