ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्त की मौत, दो की हालत गंभीर; सफारी कार के परखच्चे उड़े

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा म

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्त की मौत, दो की हालत गंभीर; सफारी कार के परखच्चे उड़े
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में कार सवार दो दोस्तों की मौत हुई है। जबकि अन्य दो दोस्त गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वही घटना में पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक युवक की पहचान उज्जवल कुमार 25 वर्षीय और बिट्टू कुमार 24 वर्षीय के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि यह सभी मुजफ्फरपुर के सरैया से ही शहरी क्षेत्र भगवानपुर लौट रहे थे।इस दौरान धने कोहरे की वजह से पोखरैरा टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया है। सभी दोस्त कार में ही बुरी तरह फंसा हुआ था। दुर्घटनाग्रस्त कार टाटा की सफारी थी।


घटना के जानकारी बाद बड़ी संख्या लोगो भीड़ घटना स्थल पर जुट गई । स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया ।पुलिस टीम मौके पहुंचकर मामले की छानबीन की। क्रेन की सहयोग से कार को किसी तरह कर सभी को बाहर निकाल लिया है। जिसमे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस शव की पहचान कर घटना की सूचना परिजन को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए SKMCH भेज दिया है। 


इधर,मामले में जैतपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने फोन पर बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल थे पुलिस घायलों को इलाज के अस्पताल भेज दिया। मृतक युवको के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।