ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

कस्टडी से भागे दो बदमाशों का पुलिस एनकाउंटर, जिप्सी से कूदकर फरार हुए थे दोनों

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से कोई अपराधिक मामले निकल कर सामने नहीं आते हो। लेकिन,अब

 कस्टडी से भागे दो बदमाशों का पुलिस एनकाउंटर, जिप्सी से कूदकर फरार हुए थे दोनों
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से कोई अपराधिक मामले निकल कर सामने नहीं आते हो। लेकिन,अब अपराध को रोकने के लिए पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है और अपराधियों का एनकाउंटर भी करने से पीछे नहीं हट रही है। 


दरअसल,मुजफ्फरपुर में पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधियों को गोली लगी है। यहां अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के पास सिकंदरपुर पुलिस की अभिरक्षा से लुटेरा गैंग के दो बदमाश फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां दागी। जिसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


जानकारी हो कि, तीन अपराधियों को सिकंदरपुर पुलिस ने इंजीनियर को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद इन तीनों का देर रात एसकेएमसीएच से इलाज करवाकर पुलिस लौट रही थी इसी दौरान दो अपराधी पुलिस जीप से कूदकर भाग निकले, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, इस मामले में जानकारी मिलने के बाद  एसएसपी और सिटी एसपी दल-बल के साथ अहियापुर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए मुरादपुर, शेखुपर और जीरोमाइल के पास के तीन मोहल्लों में सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान देर रात करीब 1 बजे मेडिकल ओवरब्रिज के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली तो पुलिस टीम ओवरब्रिज के पास पहुंची, जहां दोनों के भिड़ंत हो गई। 


बताया जा रहा है कि, पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाशों ने चार दिन पहले अहियापुर थाना इलाके में दरभंगा फोरलेन के मेडिकल ओवरब्रिज पर लूट के दौरान सासाराम के इंजीनियर उज्ज्वल कुमार चौबे को गोली मार दी थी। अभी पटना के मेंदांता अस्पताल में इंजीनियर जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।मेडिकल ओवरब्रिज पर गोली मारकर बदमाशों ने इंजीनियर की बाइक और बैग लूट लिया था। 


आपको बताते चलें कि,  बीते 29 फरवरी को गिरोह के तीन बदमाशों ने हथौड़ी गरहां रोड के ठिकहां में बैंक के सीएसपी में लूट को अंजाम दिया था। सीएसपी में छह ग्राहक मौजूद थे, तभी बदमाशों ने धावा बोला और हथियार के बल पर ग्राहकों को कब्जे में लेकर सीएसपी संचालक विकास कुमार से 1.25 लाख रुपए नगद, लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया था। वहीं इससे पहले हथौड़ी थाना के महुली में निजी फाइनेंस कर्मी से भी लूटपाट की थी, तब से बदमाशों का सुराग पुलिस ढूंढ रही थी।