ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मुजफ्फरपुर : वैक्सीन के लिए भिड़ गए बाप और बेटा, वीडियो हो गया वायरल

MUZAFFARPUR : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर तेज होने के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को और ज्यादा रफ्तार दी जा रही है। वैक्सीनेशन कैंप के जरिए ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को कोरोन

मुजफ्फरपुर : वैक्सीन के लिए भिड़ गए बाप और बेटा, वीडियो हो गया वायरल
Editor
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर तेज होने के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को और ज्यादा रफ्तार दी जा रही है। वैक्सीनेशन कैंप के जरिए ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है लेकिन इसी दौरान मुजफ्फरपुर से एक वायरल वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वैक्सीन लगवाने को लेकर बाप और बेटे के बीच भिड़ंत देखने को मिली है।


दरअसल वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड का है। जहां एक बेटा अपने पिता से हाथापाई करते नजर आ रहा है। बेटा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका नहीं लेना चाहता जबकि पिता उसे बार-बार समझा रहा है। पिता के समझाने पर भी जब बेटा नहीं मानता है तो दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। हालांकि बाद में यह जानकारी सामने आई है कि लोगों के समझाने बुझाने पर बेटे ने कोरोना की वैक्सीन ले ली है।


औराई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक ने बताया है कि कई लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते जिसमें से एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वह युवक भी टीका नहीं लेना चाहता था लेकिन उसे समझाने बुझाने के बाद वैक्सीन लगा दिया गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता