ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कोरोना ने बदल दी जिंदगी, बेटी की शादी के लिए बनवाई ज्वेलरी अब इलाज में काम आ रही

MUZAFFARPUR : कोरोना जैसी आपदा ने आम आदमी की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव ला दिया है। अब लोगों की जरूरतें बदल गयीं हैं। जीवन बचाना सबसे बड़ी चुनौती बन गयी है और शायद इसीलिए हमारी

कोरोना ने बदल दी जिंदगी, बेटी की शादी के लिए बनवाई ज्वेलरी अब इलाज में काम आ रही
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : कोरोना जैसी आपदा ने आम आदमी की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव ला दिया है। अब लोगों की जरूरतें बदल गयीं हैं। जीवन बचाना सबसे बड़ी चुनौती बन गयी है और शायद इसीलिए हमारी प्राथमिकताएं भी तेजी से बदली हैं। इस महामारी का ही असर है कि अब तेजी के साथ गोल्ड लोन का ट्रेंड बढ़ा है। 


जिले में दर्जनों ऐसे मामले सामने आए हैं जब परिवारों ने बेटी की शादी के लिए ज्वेलरी बनवा कर रखी हो और उसे कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आपदा में फंसे ऐसे परिवारों ने गोल्ड लोन का सहारा लिया है। एक ऐसे ही परिवार ने अपने मुखिया की जान बचाने के लिए घर की बेटी की शादी के लिए रखे गहनों को गिरवी रखा और अस्पताल का मोटा बिल चुकाया। कई ऐसे लोग हैं जिनकी जॉब कोरोना काल में चली गयी। घर वापस लौटे तो कोरोना की चपेट में आ गए। इस दौरान सारा जमा पैसा इलाज में चला गया। 


एक आंकड़े के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले डेढ़ महीने में लगभग 5 लाख का गोल्ड लोन दिया है। बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल महीने से लेकर मई महीने के तीसरे हफ्ते तक में 76 लोगों को 86 लाख से ज्यादा गोल्ड लोन के तौर ओर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लगभग इसी दौरान 107 लोगों को 83 लाख का गोल्ड लोन दिया है। ये आंकड़े बता रहे हैं कि लोग अब किन परेशानियों का सामना कर रहे हैं।