ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : महिला सिपाही से ट्रेन में हुई छेड़खानी, आरोपी ने खुद को रेल पुलिस का जवान बताया

MUZAFFARPUR : जिनके कंधे पर दूसरों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी है वह खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहे। जी हां, बिहार पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी हो

बिहार : महिला सिपाही से ट्रेन में हुई छेड़खानी, आरोपी ने खुद को रेल पुलिस का जवान बताया
Editor
3 मिनट

MUZAFFARPUR : जिनके कंधे पर दूसरों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी है वह खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहे। जी हां, बिहार पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी हो गई। छेड़खानी का आरोप भी रेल पुलिस के एक जवान के ऊपर लगा है। जिस युवक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा वह खुद को रेल पुलिस का जवान बता रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला है क्या।


नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक महिला कांस्टेबल छेड़खानी का शिकारी बन गई। घटना मुजफ्फरपुर-सोनपुर रेलखंड की है। बुधवार को इस घटना को अंजाम दिया गया, जिसके बाद गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर रेल पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान सोनपुर के राहर दियारा के रहने वाले पुरुषोत्तम कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित महिला मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जो फिलहाल पटना में कार्यरत है। उसने बताया कि आरोपित खुद को रेल पुलिस का जवान बताकर बैग की जांच करने लगा। जब महिला ने उसका विरोध किया तो वह हंगामा पर उतर आया। सूचना पाकर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपित को धर-दबोचा। रेल पुलिस का पहचान पत्र मांगे जाने पर वह फरार होने की कोशिश करने लगा। 


घटना को लेकर महिला ने बताया कि वह छुट्टी पर घर जा रही थी। सोनपुर जंक्शन पर वह स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बैठी। तब से ही आरोपित पीछा करने लगा। जैसे ही ट्रेन खुली वह उसके पास आ गया। उसने खुद को रेल पुलिस का जवान बताया और बैग की चेकिंग शुरू कर दी। महिला के विरोध के बाद वह जमकर हंगामा करने लगा। इस बारे में मुजफ्फरपुर के रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने जानकारी दी कि आरोपित से पूछताछ के बाद उसे रेल पुलिस सोनपुर को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।