ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार: बस और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, दो की हालत नाजुक

NALANDA: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर राज्य के नालंदा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. बोलेरो गाड़ी और

बिहार: बस और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, दो की हालत नाजुक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NALANDA: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर राज्य के नालंदा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. बोलेरो गाड़ी और सरकारी बस में भीषण टक्कर हो गई. जिससे बोलेरो पर सवार 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. 


यह हादसा जिले के भागन बीघा ओपी क्षेत्र के महेश पेट्रोल पंप के पास का है जहां बोलेरो गाड़ी और सरकारी बस में भीषण टक्कर हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुलिस द्वारा इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया है जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.


भागन बीघा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ की ओर से बोलेरो गाड़ी जा रही थी और पटना की ओर से सरकारी बस आ रही थी. दोनों के बीच महेश पेट्रोल पंप के पास टक्कर हो गया. जिसमें 5 लोग जख्मी हुए हैं. 


परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजगीर थाना क्षेत्र के बकसू गांव से भाड़ा की गाड़ी बोलेरो से विकास कुमार अपने पूरे परिवार के साथ हरनौत जा रहा था. इसी दौरान भागन बीघा के पास या हादसा हुआ है. जख्मी में ममता देवी, विकास कुमार भास्कर कुमार, सलोनी कुमारी शामिल है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता