ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अपहरण मामले में कुर्की का आदेश नहीं मिलने के बाद; इस मामले में वारंट लेने कोर्ट पहुंच गई पुलिस

MUZZAFARPUR : राजद विधायक तुलसी प्रसाद यादव के अपहरण मामले में बीजेपी विधायक डॉ. राजू सिंह की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही है। आरजेडी नेता तुलसी प्रसाद यादव के अपहरण मामले

BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अपहरण मामले में कुर्की का आदेश नहीं मिलने के बाद;  इस मामले में वारंट लेने कोर्ट पहुंच गई पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZZAFARPUR : राजद विधायक तुलसी प्रसाद यादव के अपहरण मामले में बीजेपी विधायक डॉ. राजू सिंह की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही है। आरजेडी नेता तुलसी प्रसाद यादव के अपहरण मामले में पुलिस को वारंट और कुर्की आदेश नहीं मिलने के बाद अब पुलिस ने साहेबगंज विधायक डॉ. राजू सिंह को पारू सीओ अनिल भूषण और सीआई चंद्रदीप के साथ मारपीट करने के मामले में घेरना शुरू कर दिया है। अब सीओ और सीआई के साथ मारपीट में पुलिस ने विधायक राजू सिंह समेत पांच की गिरफ्तारी सह कुर्की आदेश के लिए विशेष एससी/एसटी कोर्ट में अर्जी डाली है।


दरअसल, साहेबगंज विधायक डॉ. राजू सिंह के ऊपर पारू सीओ अनिल भूषण और सीआई चंद्रदीप के साथ मारपीट करने के मामले में अब गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती को लेकर विशेष एससी/एसटी कोर्ट में अर्जी डाली है। इस बात की पुष्टि एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने की है। अब इस मामले में विशेष न्यायालय में सुनवाई होगी। हालांकि, इसको लेकर फिलहाल कोई डेट नहीं जारी किया गया है। 


वहीं, इस मामले में भाजपा विधायक के साथ प्रखंड प्रमुख पति विजय पासवान, डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार, विधायक प्रतिनिधि अनुप कुमार सिंह और विधायक के करीबी प्रभाकर कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया था। बताया जाता है कि, 11 अप्रैल को सीओ और सीआई के साथ विधायक ने अपने घर पर बुलवाकर मारपीट की थी। जबकि सीओ के साथ मारपीट मामले में राजद नेता ने विधायक के खिलाफ धरना दिया था। इसी वजह से आरजेडी नेता का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप विधायक व उनके समर्थकों पर लगा था। 


इधर, सीओ ने एफआईआर में बताया है कि 11 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे विधायक ने कॉल कर बुलाया। तब प्रभारी अंचल निरीक्षक चंद्रदीप कुमार राम के साथ वह विधायक के आवास बड़ा दाउद गांव पहुंचे। वहां विधायक के साथ अन्य नामजद आरोपित भी बैठे हुए थे। पहुंचते ही विधायक ने गंदी-गंदी गाली देनी शुरू कर दी। कहा कि उसके करीबी डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार को हटाने के लिए डीएम को पत्र क्यों भेजा।


 इसके बाद उन्होंने कुर्सी से कॉलर पकड़कर उठाया और थप्पड़ से मारा। कुर्सी को पांव मारकर गिरा दिया। सीआई के साथ भी मारपीट की गई और जाति सूचक शब्द से अपमानित किया गया। सीओ के आवेदन पर पारू थाने में बीते 15 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा विधायक को गिरफ्तार और कुरी जब्ती को लेकर अब आवेदन दिया है।