ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार: ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर और कंडक्टर की ऐसे बची जान

MUZAFFARPUR: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिले के बेनिबाद ओपी क्षेत्र के NH57 स्थित बेनिबाद चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक धूं-धूंकर जलने लगा। घटना आज यानी शुक्रवार अहले सुबह क

बिहार: ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर और कंडक्टर की ऐसे बची जान
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिले के बेनिबाद ओपी क्षेत्र के NH57 स्थित बेनिबाद चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक धूं-धूंकर जलने लगा। घटना आज यानी शुक्रवार अहले सुबह की है। ट्रक पुल के रैलिंग को तोड़ते हुए बीच सड़क पर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 




अचानक लोगों ने देखा कि ट्रक में भीषण आग लगी हुई है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ट्रक में आग कैसे लगी। लोग इधर-उधर भागने लग गए। बताया गया कि ट्रक में आलू लोड था। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के बाद पुल के नीचे पानी मे नही गिरा, नहीं तो ड्राइवर और कंडक्टर की जान चली जाती। बड़ी मशक्कत से चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी देर के बाद आग बुझाया गया। 




अग्निशमन पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

टैग्स