ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Teacher News : हिंदू देव-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर एक्शन, अब रो-रोकर मांग रहे माफ़ी

Bihar Teacher News : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज से वायरल हो रहा था। इसमें एक सरकारी टीचर हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर था। इसके बाद मास्टर साहब पर अब जिला प्रशासन और पुलिस ने शिकंजा कसा है।

Bihar Teacher News
शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Teacher News : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज से वायरल हो रहा था। इसमें एक सरकारी टीचर हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर था। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी। वहीं,अब वीडियो सामने आने के बाद मास्टर साहब पर अब जिला प्रशासन और पुलिस ने शिकंजा कसा है। 


दरअसल,आरोपी टीचर का अब  एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि मेरी भावना किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। बल्कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां सरैया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बखरा मुसहर स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टी नहीं हो सकी है। 


वहीं,इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा था कि मास्टर साहब एक चाय की दुकान पर कुछ लोगों के बीच हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे। जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद आरोपी शिक्षक पर एसडीओ वेस्ट श्रेया श्री ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही थी। 


इसके अलावा  दूसरी तरफ आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने सरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। अब आरोपी हेड मास्टर साहब कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, जिला प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद आरोपी शिक्षक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह तमाम लोगों से हाथ जोड़ कर माफी मांगते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में शिक्षक ने कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। मेरी मंशा यह नहीं थी कि मैं किसी धर्म को ठेस पहुंचाऊ। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।