ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पटना से बड़ी खबर: श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा में डूबी : एक दर्जन से अधिक लोगों के नदी में डूबने की खबर

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बाढ़ में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। गंगा दशहरा के मौके बाढ़ के उमानाथ घाट पर गंगा नदी में एक नाव के डूबने से एक दर्जन से अधिक

पटना से बड़ी खबर: श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा में डूबी : एक दर्जन से अधिक लोगों के नदी में डूबने की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बाढ़ में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। गंगा दशहरा के मौके बाढ़ के उमानाथ घाट पर गंगा नदी में एक नाव के डूबने से एक दर्जन से अधिक लोगों के नदी में डूबने की खबर है। 


नाव डूबने के बाद प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों की खोजबीन जारी है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है। गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। गंगा में डूबे लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस नाव हादसे में कुल 16 लोगों के लापता होने की खबर है। गंगा दशहरा के मौके पर सुबह से ही गंगा घाटों पर भीड़ देखी जा रही है। इस भीड़ में से कुछ लोग गंगा के उस पार जाने के लिए नाव पर सवार हुए थे, जो बीच धार में जाकर पलट गई। 


इस नाव पर नालंदा जिले के रहने वाले एक बड़े अधिकारी के भी लापता होने की सूचना मिल रही है। अनुमंडल प्रशासन लापता लोगों के तलाश में जुटा हुआ है। जबकि स्थानीय लोग भी लापता लोगों की खोजबीन में लगे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता