ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना प्रेमी को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने करा दिए सात फेरे

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक प्रेमी को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। दोनों के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने दोन

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना प्रेमी को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने करा दिए सात फेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक प्रेमी को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। दोनों के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने दोनों की शादी करा दी। घटना औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर का है। दोनों प्रेमी युगल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बिना बैंड बाजा और बारातियों के हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।


बताया जा रहा है कि औराई के खेतलपुर का रहने वाले सोनू का गांव की हीं एक लड़की से लंबे समय से प्रम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम संबंध की भनक गांव वालों को भी लग चुकी थी। इसी बीच कार्तिक पूर्णिमा के लड़की के घर वाले गंगा स्नाना करने के लिए चले गए थे। अकेली लड़की ने मौका पाकर प्रेमी सोनू को मिलने के लिए अपने घर में बुला लिया। जैसे ही इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी, वे लड़की के घर पहुंच गए और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा।


रात को ही गांव में पंचायत बैठाई गई। पंचायत ने प्रेमी युगल के शादी का फैसला सुना दिया। दोनों के माता-पिता जब इस बात के लिए राजी हो गए तो युवक ने भरी पंचायत में अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर डालकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों प्रेमी प्रेमिका एक ही जाति के हैं और पिछले एक साल दोनों के प्रेम प्रसंग चल रहा था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता