ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर में किराना दुकानदार की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात के फसियरबा चौक पर किराना दुकानदार उमेश साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिजनों ने स्थानीय दुकानदार पर लगाया हत्या का आरोप।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात के फसियरबा चौक पर किराना दुकानदार उमेश साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रुन्नी सैदपुर सीमांकन के समीप औराई निवासी उमेश साह के रूप में हुई है। उमेश पिछले सात-आठ वर्षों से फसियरबा चौक पर किराना दुकान चला रहे थे।


स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि उमेश की मौत करंट लगने से हुई, लेकिन परिजनों ने स्थानीय एक ज्वेलर्स और बर्तन दुकानदार पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पानापुर करियात थानाध्यक्ष साहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।


Bihar News: मुजफ्फरपुर में किराना दुकानदार की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस स्थानीय दुकानदार से भी पूछताछ कर रही है।


इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच का आश्वासन दिया है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार