ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: बिहार में ठगों ने रिटार्यड बैंककर्मी को लगाया लाखों का चूना, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलती..

Bihar News: रिटायर्ड PNB कर्मचारी मो. खलीफ खान से लाइफ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के नाम पर ठगों ने OTP लेकर 10 लाख उड़ा लिए हैं। पेंशन खाते से हुई निकासी, पुलिस जांच में जुटी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में साइबर ठगों ने एक बार फिर नया तरीका अपनाकर बड़ी ठगी की है। इस बार शिकार बने हैं पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी मो. खलीफ खान। ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर लाइफ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के बहाने OTP लेकर उनके पेंशन खाते से 10 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। मामला माड़ीपुर का है। पीड़ित ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस जांच में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक खलीफ खान PNB की जवाहरलाल रोड शाखा में पेंशन डेस्क पर सहायक थे। वह आठ साल पहले रिटायर हुए थे और हर साल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराते हैं। 6 नवंबर को उन्होंने फॉर्म जमा किया था। शनिवार को अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर आईडी पर PNB का लोगो दिख रहा था। खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठगों ने कहा कि सर्टिफिकेट वेरिफाई करना है। OTP आएगा, शेयर करें। खलीफ ने विश्वास कर OTP बता दिया।


बस फिर क्या था, मिनटों में ही उनके दो खातों से कुल 10 लाख निकल गए। खलीफ को मैसेज आने लगे। पता चला कि ठगी हो गई है। उन्होंने बताया कि पूरी रकम पेंशन खाते से ही कटी है। जिसके बाद वह तुरंत साइबर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। साइबर थाने के टीआई हिमांशु कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। OTP शेयर करने से फ्रॉड हुआ है। खातों की डिटेल चेक की जा रही है। जल्द ही ठगों तक पहुंचेंगे।


वैसे इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। मुजफ्फरपुर में लाइफ सर्टिफिकेट और KYC अपडेट के नाम पर भी दर्जनों ठगी हो चुकी हैं। पुलिस बार-बार चेतावनी देती है कि OTP कभी शेयर न करें। बैंक कभी फोन पर OTP नहीं मांगता। फिर भी लोग फंस जाते हैं। साइबर सेल अब कॉल डिटेल और ट्रांजेक्शन ट्रेस कर रही है। ज्यादातर ऐसे फ्रॉड में पैसे मुंबई, राजस्थान या विदेशी खातों में जाते हैं।