ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार में बेलगाम डंपर ने मासूम को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने मचाया बवाल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने 12 वर्षीय छात्र आयुष कुमार को रौंद दिया। तिवारी टोला के आयुष की मौके पर मौत...

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। यहाँ कोचिंग से घर लौट रहे 12 वर्षीय आयुष कुमार तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। आयुष तिवारी टोला गांव में उपेंद्र ठाकुर का इकलौता बेटा था और छठी कक्षा का छात्र था।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि आयुष रोज की तरह पैदल कोचिंग से लौट रहा था। अचानक सामने से आ रहे ओवरलोडेड डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। चालक रुकने की बजाय भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


हादसे के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आयुष की मां बेटे के गम में बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कांटी क्षेत्र में बालू लदे डंपर दिन-रात तेज रफ्तार से दौड़ते हैं और कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं करता। लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और दोषी चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।