ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में कटकर अलग हुआ बच्ची का हाथ और सिर, खेलते-खेलते स्कूल से निकल गई थी बाहर

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। आटा चक्की में कटकर बच्ची का हाथ और सिर अलग हो गया।

Bihar News
आटा चक्की में कटकर अलग हुआ बच्ची का हाथ और सिर
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां खेलने के दौरान स्कूल में अपने साथियों से अलग होकर बच्ची आटा चक्की मिल पर पहुंच गयी। चक्की में फंसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। आटा चक्की में बच्ची इस कदर फंसी थी कि उसका सिर और हाथ कटकर धड़ से अलग हो गया। 


मृतक बच्ची मोतीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परसौनीनाथ उर्दू की पहली कक्षा की छात्रा चांदनी खातून है। बताया जा रहा है कि सोमवार को स्कूल से दिन के करीब 12 बजे वह आधा दर्जन साथियों के साथ स्कूल कैंपस से बाहर निकल गयी और खेलते-खेलते बगल के आटा चक्की में चली गयी। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हो गया।


उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौनीनाथ उर्दू में चारदीवारी है। गेट में लोहे का ग्रिल भी लगा है। बावजूद इसके बच्चों का स्कूल कैंपस से बाहर जाना सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करता है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। शुरुआती जांच में विद्यालय प्रबंधन की चूक सामने आ रही है। पुलिस ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक से इसे लेकर पूछताछ की जायेगी। वहीं घटना के बाद मृतक बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता