ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार : मुखिया ने सरेआम छलकाई जाम, फोटो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत गोरीगामा पंचायत के मुखिया का शराब पीते फोटो वायरल हुआ है. अभी हाल ही में मुखिया का चुनाव जीते मुकेश

बिहार : मुखिया ने सरेआम छलकाई जाम, फोटो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत गोरीगामा पंचायत के मुखिया का शराब पीते फोटो वायरल हुआ है. अभी हाल ही में मुखिया का चुनाव जीते मुकेश साह का शराब पीते फोटो वायरल होने के जिले के कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद लगातार दारू पार्टी कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस प्रशासन पर सवाल उठना लाजिमी है.


इस संबंध में प्रभारी डीएसपी पूर्वी सह मुख्यालय डीएसपी बैधनाथ सिंह ने कहा है कि संबंधित मीनापुर थाना को जाँच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि चाहे वो कोई भी हो, पुलिस अपना काम करेगी.


आपको बता दें कि शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है. इसके तहत पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में किसी जनप्रतिनिधि का खुलेआम शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

टैग्स