ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार में गांव - शहर अपराधियों का कहर ! अपराधियों ने मुखिया के घर पर चलाई गोली, बाल - बाल बचे मुखिया पति

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामे को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब ए

बिहार में गांव - शहर अपराधियों का कहर ! अपराधियों ने मुखिया के घर पर चलाई गोली, बाल - बाल बचे मुखिया पति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामे को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आया है जहां ब्रेकअप अपराधियों ने मुखिया के घर पर गोली चलाई है। जिसमें मुखिया पति बाल बाल बचे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मच्छी पंचायत का बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति के ऊपर गोली चला दी। जिसमे मुखिया पति बाल बाल बच गए। हालांकि,अपराधियो द्वारा की गई गोलीबारी में मुखिया के दरवाजे पर खड़ी गाडी क्षतिग्रस्त हो गई और मुखिया पति बाल बाल बच गए।


वहीं, इस घटना को लेकर मच्छी पंचायत के मुखिया कौशल्या देवी के पति ने बताया कि- देर रात तकरीबन 9 बजे के आसपास एक बाइक पर सवार दो अपराधी दरवाजे के पास पहुंचे और गाली -गलौज करते हुए गोलियां चलाने लगे। जिससे अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में उनके दरवाजे पर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई।  वहीं वह इस गोलीबारी की घटना मेंवो  बाल बाल बच गए और अपराधी गोलियां बरसाने के बाद वहां से फरार हो गया। 


इधर, उन्होंने इस मामले की सूचना सकरा थाने की पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची सकरा थाना की पुलिस मामले की जांच करते हुए घटनास्थल से एक खोखा को बरामद किया है। इस  मामले में सकरा थाना की पुलिस ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली वाली की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

बिहार में गांव - शहर अपराधियों का कहर ! अपराधियों ने… | FirstBihar