ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सरेआम मुखिया के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ बरसाई गोली, इलाके में हड़कंप का माहौल

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सरेआम मुखिया के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ बरसाई गोली, इलाके में हड़कंप का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां बेखोफ अपराधियों ने कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशनपुर बलौर में अपराधियो ने किशनपुर बलौर के मुखिया पर दनादन फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशनपुर बलौर में अपराधियो ने किशनपुर बलौर के मुखिया पर दनादन फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि,  इस गोलीबारी की घटना में मुखिया बाल बाल बच गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मौक़े पर पहुंच मामले की जांच की और घटनास्थल से कई खोके को बरामद किया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर किशनपुर बलौर के मुखिया ने बताया कि अपराधियों द्वारा उनके घर पर चढ़कर गोली चलाई गई है जिसमे वह बाल बच गए।  इसके बाद सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में कुढ़नी थाना प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि देर रात कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा दहशत व्याप्त करने के उद्देश से हवाई फायरिंग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बहरहाल देखना होगा कि पुलिस दहशत फैलाने वालों को कब तक पकड़ पाती है, ये मामला महज कागजी बन कर रह जाएगा।