ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में अपराधी बेलगाम : स्वर्ण कारोबारी से नहीं कर पाए लूट-पाट तो गोली मार कर दी हत्या, दुकान से लौटने के दौरान किया कांड

MUZAFFARPUR : बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी

बिहार में अपराधी बेलगाम : स्वर्ण कारोबारी से नहीं कर पाए लूट-पाट तो गोली मार कर दी हत्या, दुकान से लौटने के दौरान किया कांड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां  एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। 


मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के गिजास के पास बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा चौक स्वर्ण दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश सोनी को हत्या उस वक्त की गई जब वो दुकान बंद कर अपने घर गिजास लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से अपराधियों ने उनको गोली मार दी।गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है। मृतक स्वर्ण व्यवसायी ओमप्रकाश सोनी के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार सवार बदमाशों द्वारा स्वर्ण कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई, जिससे उनकी मौत हो गई। 


स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में स्वर्ण कारोबारी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गयी। हत्या की घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता नहीं लग सका है।