ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : लूट के दौरान युवक की गोली मार कर हत्या, परिजनों में आक्रोश

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से खबर आ रही है, जहां मीनापुर थाना क्षेत्र स्थित पानापुर के पास एनएच 28 पर अपराधियों ने गोली मार कर युवक की हत्या कर दी. घटना में इलाके में हड़कंप मच ग

बिहार : लूट के दौरान युवक की गोली मार कर हत्या, परिजनों में आक्रोश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से खबर आ रही है, जहां मीनापुर थाना क्षेत्र स्थित पानापुर के पास एनएच 28 पर अपराधियों ने गोली मार कर युवक की हत्या कर दी. घटना में इलाके में हड़कंप मच गया. घटना स्थल पर स्थानीय लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.


जानकारी के मुताबिक, मृतक मोतीपुर के पाना छपरा के निवासी थे. मृतक की पहचान टिंकू सिंह के रूप में हुई है. युवक पटना से चाचा के साथ वह घर लौट रहा था. इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. अपराधियों ने युवक से लूटपाट की कोशिश की. उसने विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. 


डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है. परिजनों ने पुलिस का भी विरोध किया. बताया जाता है कि पुलिस बल के साथ उग्र लोगों की नोकझोंक हुई. हालांकि पुलिस ने किसी तरफ लोगों को समझाया. फिलहाल पुलिस मामले में जुट गई है. 

टैग्स