ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

बिहारी लड़की को खरीदकर शादी करना चाहता था हरियाणा का शख्स, मुजफ्फपुर की युवती ने जेल भिजवा दिया

MUZAFFARPUR : हरियाणा के उम्रदराज लड़के शादी नहीं होने के बाद बिहार में दुल्हन में ढूंढने पहुंच जाते हैं. इसके लिए वह मोटी रकम भी खर्च करते हैं. ऐसी खबरें हमेशा चर्चा में आती रहती

बिहारी लड़की को खरीदकर शादी करना चाहता था हरियाणा का शख्स, मुजफ्फपुर की युवती ने जेल भिजवा दिया
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : हरियाणा के उम्रदराज लड़के शादी नहीं होने के बाद बिहार में दुल्हन में ढूंढने पहुंच जाते हैं. इसके लिए वह मोटी रकम भी खर्च करते हैं. ऐसी खबरें हमेशा चर्चा में आती रहती हैं. लेकिन हरियाणा के 50 साल के एक शख्स को बिहारी दुल्हन ढूंढना भारी पड़ गया है. दरअसल हरियाणा के रहने वाले बाल विंदर की शादी नहीं हो रही थी. उसने एक बिहारी लड़की से शादी करने के लिए 2 लोगों से संपर्क साधा. बलविंदर अपने सहयोगी नरेश छोटन और किरण के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचा और वहां एक लड़की से रिश्ते की बात करने लगा.


बलविंदर ने मुजफ्फरपुर के कटरा की रहने वाली एक लड़की से शादी के लिए सेटिंग की थी. शादी कराने वाले लोगों को 50 हजार रुपये भी दिए और बाकी की रकम शादी के बाद बलविंदर को देनी थी. दरअसल हरियाणा से चलकर बलविंदर कटरा के रहने वाले  के घर पहुंचे थे. इस शख्स की लड़की से शादी की बातचीत होने लगी. लेकिन लड़की को जब यह जानकारी हुई कि बलविंदर की उम्र ज्यादा है. तो उसने तुरंत अपनी मां को पूरी बात बताई.


लड़के की मां ने अपने पति और पास पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी. गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बलविंदर और बाकी लोगों से पूछताछ होने लगी. पूछताछ में यह बात सामने आ गई कि इसी इलाके के रहने वाले छोटन सहनी और किरण हरियाणा के युवकों की शादी बिहार में कराने के लिए सौदा करते हैं. इन्होंने बलविंदर से 30 हजार रुपये एडवांस लिए थे और बाकी की रकम लड़की के हरियाणा पहुंचने के बाद देने की बात हुई थी.


मामला इतना बढ़ा की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर बलविंदर और नरेश को पकड़ लिया. पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक छोटन सहनी और किरण देवी एक बड़ा नेटवर्क चलाते हैं. वह कई लड़कियों की शादी पैसे लेकर हरियाणा में करवा चुके हैं. पुलिस इस मामले में ऐसे और लड़कियों की पहचान करने में जुटी हुई है, जिनकी शादी इन दोनों ने हरियाणा में कराई है.