ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : तेज रफ्तार गाड़ी ने चाचा और भतीजा को कुचला, भतीजे की स्पॉट डेथ, घर में मचा कोहराम

MUZAFFARPUR : इस वक्त तक ताजा खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. यहां एक तेज रफ़्तार वाहन ने चाचा और भतीजे को रोड पर रौंद दिया है. इस घटना में भतीजे की स्पॉट डेथ ह

बिहार : तेज रफ्तार गाड़ी ने चाचा और भतीजा को कुचला, भतीजे की स्पॉट डेथ, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त तक ताजा खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. यहां एक तेज रफ़्तार वाहन ने चाचा और भतीजे को रोड पर रौंद दिया है. इस घटना में भतीजे की स्पॉट डेथ हो गई है. जबकि चाचा की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों में चीख-चीत्कार मची हुई है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र की है, यहां एक गैस प्लांट के पास तेज रफ़्तार वाहन ने चाचा और भतीजे को कुचल दिया है. घटनास्थल पर ही भतीजे की मौत हो गई है. जबकि चाचा मोहन चौधरी घायल बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.


मृतक की पहचान सरैया थाने क्षेत्र के बहिलवारा गोविंद पंचायत के भटौलिया गांव के रहने वाले ऋतुराज के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची करजा थाना की पुलिस घटनास्थल का छानबीन में जुटी हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई है.