ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी को बचाने के लिए आग में कूदा पति, जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो दिल दहला देने वाली घटना है. दरअसल आग में झुलसती पत्नी को बचाने में जिंदा जलने से उसके पति की मौत हो गई. इस वीभ

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी को बचाने के लिए आग में कूदा पति, जिंदा जलने से दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो दिल दहला देने वाली घटना है. दरअसल आग में झुलसती पत्नी को बचाने में जिंदा जलने से उसके पति की मौत हो गई. इस वीभत्स घटना में पत्नी भी जलकर बुरी तरह जख्मी हो गई है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट की है, जहां बोआरी गांव में पत्नी को आग से बचाने में पति की मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय साह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि संजय की पत्नी कंचन देवी गाय का दूध दूह रही थी. इस दौरान बगल में ही घूर सुलग रहा था. घूर की आग कंचन के सीफौन की साड़ी में पकड़ ली. वह देखती तब तक सीफौन की साड़ी धूंधूकर जलने लगी और कंचन के पूरे शरीर में आग फैल गई.


पत्नी को जलता देख संजय ने आग बुझाने के लिए पत्नी से लिपट गया. आग बुझने तक संजय इस हद तक जल गया कि उसने दम तोड़ दिया. पत्नी कंचन का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह गाय दुहने के दौरान यह घटना घटी. झुलसे दंपति की पहचान लालबाबू साह के बेटे संजय साह (32) और उसकी पत्नी कंचन देवी (28) के रूप में की गई है. इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसमे दो लड़का और एक लड़की है.


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह कंचन देवी दरवाजे पर गाय दुह रही थी. इसी क्रम में बगल में जल रहे घूर की आग से अचानक कपड़े में आग लग गई. बचाने गए पति भी झुलस गया. पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वही पत्नी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता