ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

बिहार : मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में सरकारी फरमान के खिलाफ एकजुट हुए चौकीदार, बोले.. शराबबंदी की विफलता का ठीकरा फोड़ना गलत

MUZAFFARPUR : बिहार में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत का मामला सामने आया है. सरकार ने कार्रवाई के नाम पर केवल थानेदारों और चौकीदारों को निलंबित किया. इनके अलावा न

बिहार : मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में सरकारी फरमान के खिलाफ एकजुट हुए चौकीदार, बोले.. शराबबंदी की विफलता का ठीकरा फोड़ना गलत
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत का मामला सामने आया है. सरकार ने कार्रवाई के नाम पर केवल थानेदारों और चौकीदारों को निलंबित किया. इनके अलावा न ही किसी बड़े अधिकारी और न ही किसी जनप्रतिनिधि पर कार्रवाई की गई. इस मामले पर बिहार सरकार के मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के चौकीदारों ने ही अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उनका कहना है कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं हो पा रही है. जहरीली शराब पीने से लगातार लोगों की मौत हो रही है. लेकिन सरकार अपनी फेल व्यवस्था का जिम्मेदार केवल थानेदारों और चौकीदारों को ठहरा रही है. विफल शराबबंदी का ठीकरा चौकीदारों और थानेदारों पर फोड़ना गलत है. 


दरअसल, मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाने के चौकीदारों ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की है. यह नीतीश सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम सूरत राय का क्षेत्र है. यहां के औराई थाने के कई चौकीदारों ने बैठक कर कहा कि सरकार एकतरफा कार्रवाई कर रही है. सरकार की शराबबंदी सफल नहीं हो रही है, इसका ठीकरा केवल चौकीदारों और थानेदारों पर फोड़ा जा रहा है. 


चौकीदारों का कहना था कि अगर लोगों की जान बचाना है और शराबबंदी को सफल बनाना है तो ऐसे इलाके के चौकीदार और थानेदार के साथ ही पंचायत के वार्ड सदस्य, मुखिया और विधायकों को भी दोषी मानकर कार्रवाई होनी चाहिए. तब जाकर शराबबंदी सफल होगी. 


चौकीदारों ने कहा कि उनके थाना क्षेत्र में कहीं भी शराब की सूचना मिलती है तो थानेदार के नेतृत्व में वे सभी जाकर छापेमारी करते हैं. इस सब के बावजूद भी सरकार का कड़ा रुख केवल चौकीदारों की तरफ ही है. चौकीदारों का कहना है कि अगर कार्रवाई हो रही है तो सब पर होनी चाहिए. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता