ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल से भागे कई कैदी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. सेंट्रल जेल से कई कैदियों के भागने की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल

मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल से भागे कई कैदी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. सेंट्रल जेल से कई कैदियों के भागने की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं. 

मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल से भागे कई कैदी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव


घटना मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां सेंट्रल जेल से कई कैदियों के भागने की बात सामने आ रही है. हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक दो से तीन क़ैदियों के भागने की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. जेल से भागे कैदियों की धरपकड़ के लिए पुलिस शहर की सीमा को सील गहन छानबीन कर रही है. 


मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल से भागे कई कैदी, प्रशासन के फूले हाथ-पांव


बताया जा रहा है कि जेल से कैदियों की सूचना प्राप्त होते ही फौरन अफसरों ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है. भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए मिठनपुरा नगर और बेला थाना की पुलिस छापेमारी कर रही है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने कैदी भागे हैं और कितनों को पकड़ा गया है.


मुजफ्फरपुर के काली वाली रोड तीन पोखरिया के रहने वाले रणजीत मलिक ने बताया कि पहले दो लड़के भागते हुए देखे गए. उनमें से एक शख्स हाफ पैंट और हाफ शर्ट पहना हुआ था. जबकि दूसरा शख्स उजला कलर का शर्ट और पैंट पहना था. इसपर रणजीत ने प्रशासन को जानकारी दी. तब जाकर पुलिस ने देखा कि दोनों कीचड़ में छिपे हुए थे. पुलिस ने फ़ौरन दोनों को दबोच लिया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता