ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना एनएच 57 के कारीचक ढ़ाला के पास की है। यहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना एनएच 57 के कारीचक ढ़ाला के पास की है। यहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला।जिससे दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।


मृतक दोनों बहनों की पहचान हत्था ओपी क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय फिजा और 8 वर्षीय आलिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मो. मदीम अपनी दोनों भतीजियों को लेकर बाइक से मुजफ्फरपुर से हत्था जा रहा था। इसी दौरान HN 57 के बेरूआ कारीचक ढ़ाला के पास पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।


इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 57 को को जाम कर दिया। जिससे एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिजन सदमे में हैं और उनका रो रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता