ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, टक्कर के बाद तेल टैंकर पलटा, ग्रामीणों में पेट्रोल लूटने की मची होड़

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के भुजंगी चौक के पास की है

बिहार : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, टक्कर के बाद तेल टैंकर पलटा, ग्रामीणों में पेट्रोल लूटने की मची होड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के भुजंगी चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही टैंकर ने एक कार में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। टक्कर के बाद टैंकर गड्ढे में पलट गई। टैंकर से तेल का रिसाव होने के बाद ग्रामीणों में तेल लूटने की होड़ मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल लूट रहे लोगों को खदेड़ दिया हालांकि तबतक ग्रामीण सैकड़ो लीटर पेट्रोल लूट चुके थे। पुलिस ने हादसे में मौत के शिकार हुए कार सवार दो लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की पहचान मनियारी के बलरा किशुन निवासी अजय झा के बेटे संदीप कुमार और कुढ़नी के परैया निवासी रणजीत झा के बेटे सन्नी के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को संदीप और सन्नी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कार से सकरा के दुबहा स्थित अपने ननिहाल गये थे। गुरुवार की सुबह वहां से घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है।घटना के बाद टैंकर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।

टैग्स