ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: अमिताभ बच्चन समेत 4 फिल्म स्टार्स पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला..

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदामा दर्ज हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने पान म

बिहार: अमिताभ बच्चन समेत 4 फिल्म स्टार्स पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदामा दर्ज हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने को लेकर मुजफ्फरपुर सीजीएम कोर्ट में चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले पर 27 मई को सुनवाई होगी।


सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी का आरोप है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह अपने स्टारडम का गलत इस्तेमाल कर रहें हैं। उन्होंने कहा है कि देश के असंख्य लोग इन कलाकारों से काफी प्रभावित हैं। लेकिन ये कलाकार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।


इससे आहत होकर तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर के सीजीएम कोर्ट में IPC की धारा 467, 468, 420, 120बी, 311 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि पिछले दिनों पान मसाला और गुटखा के विज्ञापन को लेकर काफी विवाद हुआ था। अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान एक पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए थे। जिसको लेकर अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

टैग्स