ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : एडीजी के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले 37 पुलिसकर्मी, एसएसपी ने सभी को किया सस्पेंड

MUZAFFARPUR : बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर सरकारी की हो रही फजीहत के बाद पुलिस के आला अधिकारी एक्शन में आ गए हैं। एटीएस के एडीजी रवींद्रन शंकरण ने शनिवार को अचानक पटना से

बिहार : एडीजी के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले 37 पुलिसकर्मी, एसएसपी ने सभी को किया सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर सरकारी की हो रही फजीहत के बाद पुलिस के आला अधिकारी एक्शन में आ गए हैं। एटीएस के एडीजी रवींद्रन शंकरण ने शनिवार को अचानक पटना से मुजफ्फरपुर पहुंच गए। एडीजी के औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस की लापरवाही की पोल खुल गई। औचक निरीक्षण के दौरान गश्त और ड्यूटी से 12 थानों के 37 पुलिसकर्मी गायब पाए गए। 


एडीजी के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलने के बावजूद थानों में ही ऑन ड्यूटी जवान सोए मिले। मुजफ्फरपुर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए 37 जवानों को सस्पेंड कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान एडीजी के साथ आईजी से लेकर एसएसपी तक देर रात तक सड़कों पर दिखे। एडीजी के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई पुलिसकर्मी रात में ही भागकर थाने पहुंचे। 


ग्रामीण इलाकों के कई थानेदार और दारोगा शहर स्थित अपने आवास थे, सभी भागे-भागे थाने पहुंचे। हालांकि गायघाट थाना के चार, कटरा थाना के पांच, मीनापुर अंतर्गत पानापुर ओपी के दो, बेनीबाद ओपी के एक, मुशहरी थाना के दो, मीनापुर थाना के दो, ब्रह्मपुरा थाना के तीन, काजी मोहम्मदपुर थाना के तीन, कांटी थाना के सात, मोतीपुर थाना के चार, कथैया थाना के एक और तुर्की ओपी के तीन पुलिस कर्मियों ड्यूटी और गश्त से गायब मिले।


इस दौरान कटरा थाने के पुलिसकर्मी वायरलेस पर गश्त की गलत लोकेशन बताते पकड़े गए। वायरलेस पर पूछने पर कटरा थाने की गश्ती पुलिस ने क्षेत्र में होने की बात बताई, जबकि गश्ती जीप थाने में ही खड़ी थी। ऐसी ही लापरवाही काजी मोहम्मदपुर व ब्रह्मपुरा पुलिस की भी मिली। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि कि शनिवार रात सूबे के सभी जिलों में पुलिस गश्त और ड्यूटी का जायजा लेने के लिए पटना मुख्यालय से डीजीपी से लेकर एडीजी और आईजी तक निकले थे। इसी के तहत एटीएस के एडीजी रवींद्रन शंकरण मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। 

टैग्स