ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

बिहार में दो अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत: पटना में ट्रक ने दादी-पोता को रौंदा, मुजफ्फरपुर में बाइक सवार दो युवक की गई जान

PATNA/MUZAFFARPUR: बिहार की सड़कों पर मौत दौड़ रही है। गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान

बिहार में दो अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत: पटना में ट्रक ने दादी-पोता को रौंदा, मुजफ्फरपुर में बाइक सवार दो युवक की गई जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA/MUZAFFARPUR: बिहार की सड़कों पर मौत दौड़ रही है। गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। पटना में जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दादी-पोता को रौंद डाला तो मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई।


राजधानी पटना से सटे नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरागंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दादी और पोते को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दादी की पहचान पुरैनिया गांव निवासी कांति देवी और उनके पोते सोहन साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोहन साव अपनी दादी को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रही था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने दादी-पोता को रौंद डाला।


घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक दादी-पोता के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।


उधर, मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के भेल कॉलोनी के समीप NH 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक युवक ट्रक मैकैनिक था और रामदयालू के तरफ़ से भगवानपुर के किसी काम से जा रहा था। मृतकों की पहचान बेतिया निवासी तबरेज बैठा और मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित कुमार के रुप में हुई। दोनों किसी काम से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पटना से मयंक सिंह और मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता