ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेटे के शव से लिपटकर रोते हुए मां ने तोड़ा दम, एक साथ घर से निकली 2 अर्थी

MUZAFFARPUR: बीमार बेटे की मौत का सदमा एक मां बर्दास्त नहीं कर पाई और कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ घर से दो अर्थियां उठी जिसे देख पूरा गांव गमगीन हो गया। इस दौरान

बेटे के शव से लिपटकर रोते हुए मां ने तोड़ा दम, एक साथ घर से निकली 2 अर्थी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बीमार बेटे की मौत का सदमा एक मां बर्दास्त नहीं कर पाई और कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ घर से दो अर्थियां उठी जिसे देख पूरा गांव गमगीन हो गया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।


बेटे के गम में मां की मौत का मामला मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड का है जहां घनश्यामपुर गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है। बताया जाता है कि 50 साल के देवेंद्रमंडल काफी दिनों से बीमार थे जिनका इलाज के दौरान मौत हो गयी। लेकिन बेटे की मौत का सदमा ऐसा कि 70 वर्षीय मां जानकी देवी ने भी दम तोड़ दिया। बेटे को गले में लिपट कर रो रही मां ने भी दुनिया से अलविदा कह दिया। 


एक साथ घर के दो सदस्यों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को को हुई लोग मृतक के घर पर उमड़ पड़े। गांव वाले भी अपनी आंसू नहीं रोक पाए। सैकड़ों की संख्या में गांव वालों ने दोनों को अंतिम विदाई दी। 


घर से एक साथ दो अर्थियां निकाली गयी। जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। उनके आंखों से अनवरत आंसू निकलने लगे। दुखी मन से लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जिसके बाद दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव भर में मातम का माहौल बना हुआ है। 




टैग्स