ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बड़ा रेल हादसा टला: दो हिस्सों में बंट गई बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन, हलक में अटकी यात्रियों की सांसें

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरभंगा से दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन दो हिस्सो

बड़ा रेल हादसा टला: दो हिस्सों में बंट गई बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन, हलक में अटकी यात्रियों की सांसें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरभंगा से दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना के बाद यात्रियों की रेल यात्रियों की सांसें हलक में अटक गई। 


दरअसल, समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की कपलिंग टूटने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना के बाद रेल यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक दिया।


खुदीराम बोस पूरा और कर्पूरी ग्राम के बीच हुए इस हादसे के बाद ड्राइवर द्वारा नजदीकी स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दिए जाने के बात मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम ने टूटे हुए कपलिंग को ठीक किया और उसे आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद यात्रियों की जान में जान  आई।