ब्रेकिंग
SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधी! Blinkit कर्मचारी को घेरकर मारी गोली, नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर पहुंचे थे बदमाश

मुजफ्फरपुर में देर रात अपराधियों ने Blinkit कर्मचारी को घेरकर गोली मार दी। मुरौल में हुई वारदात में 18 वर्षीय युवक के कंधे में गोली लगी। तीनों बदमाश नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी पल्सर से आए थे और हथियार लहराते फरार हो गए।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधी! Blinkit कर्मचारी को घेरकर मारी गोली, नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर पहुंचे थे बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। देर रात काम से घर लौट रहे एक 18 वर्षीय युवक को बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने कंधे में लगी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह सनसनीखेज वारदात मुरौल ओपी क्षेत्र में शनिवार की देर रात हुई। घायल युवक की पहचान पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी रवीन्द्र कुशवाहा के 18 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। राजन शहर के मिठनपुरा इलाके में स्थित ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी Blinkit में काम करता है।

काम से घर लौट रहा था युवक, तभी रास्ते में घेर लिया

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात राजन रोज की तरह मिठनपुरा स्थित Blinkit में अपना काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 12:40 बजे वह मुरौल ओपी क्षेत्र में मोहम्मदपुर राइस मिल के पास पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।

राजन के मुताबिक, बदमाशों ने उसे घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, एक गोली उसके दाहिने कंधे में जा लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। देर रात हुई इस गोलीबारी से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। गोली मारने के बाद तीनों अपराधी अपनी काले रंग की पल्सर बाइक से मौके से फरार हो गए। बताया गया कि अपराधियों के हाथों में हथियार थे और भागते समय वे हथियार लहराते हुए वहां से निकले।

नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर पहुंचे थे बदमाश

इस वारदात में अपराधियों की तैयारी ने पुलिस के लिए भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि जिस पल्सर बाइक से तीनों अपराधी पहुंचे थे, उसकी नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। आशंका है कि अपराधियों ने जानबूझकर नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी, ताकि घटना के बाद बाइक का नंबर सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर नहीं आए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाए। इससे यह भी संकेत मिलता है कि बदमाश पुलिस की कार्रवाई और पहचान से बचने की तैयारी के साथ निकले थे।

गोली की आवाज से इलाके में मची सनसनी

देर रात सुनसान सड़क पर अचानक गोली चलने की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक से पूछताछ के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब उस रास्ते और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात से पहले और बाद में तीनों बदमाश किस दिशा में गए। बाइक की पहचान और अपराधियों के हुलिए के आधार पर भी सुराग जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस के सामने अपराधियों तक पहुंचने की चुनौती

मुजफ्फरपुर में लगातार सामने आ रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात काम करके घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर गोली मार देना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। गोलीबारी के पीछे बदमाशों का मकसद क्या था, क्या युवक को पहले से निशाना बनाया गया था या फिर किसी अन्य वजह से उस पर हमला किया गया—इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आधी रात को तीन हथियारबंद बदमाश इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार कैसे हो गए? अब पुलिस के लिए चुनौती इन अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की है। CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले सुराग इस मामले में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।