ब्रेकिंग
DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला

SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफल

Bihar News: किशनगंज के ठाकुरगंज SSB कैंप में संतरी ड्यूटी के दौरान जवान चयन मंडल की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज जिले में संतरी ड्यूटी के दौरान एक SSB जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात जियापोखर थाना क्षेत्र स्थित ठाकुरगंज SSB की 19वीं बटालियन कैंप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।



किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। स्थानीय डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार पांडेय ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद SSB के डीआईजी ए.के. सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस SDPO-2 मनोज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।



अधिकारियों की मौजूदगी में FSL टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और कैंप में मौजूद जवानों से पूछताछ की। पूछताछ और घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर शुरुआती जांच में सामने आया है कि जवान की मौत शनिवार रात करीब 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच हुई होगी। घटना के समय जवान संतरी ड्यूटी पर तैनात था।



पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान की मौत INSAS राइफल से चली गोली लगने के कारण हुई। जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



घटनास्थल के पास से संबंधित सरकारी राइफल का एक खोखा भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। FSL जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। 



मृतक जवान की पहचान चयन मंडल, पिता प्रफुल्ल मंडल, के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा मोहन कोस्टल थाना क्षेत्र के जगाई बासन का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस और SSB अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता