ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar News: बिहार में रेलवे की बहुत बड़ी लापरवाही, क्रॉसिंग पार कर रहे थे लोग तभी आ गई ट्रेन; ऐसे टला बड़ा हादसा

Bihar News: मुज़फ्फरपुर के मोतीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। अलार्म बजने के बावजूद गेट खुला था और लोग क्रॉसिंग पार कर रहे थे। लोको पायलट की सूझबूझ और पुलिस हस्तक्षेप से दुर्घटना रोक ली गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुज़फ्फरपुर ज़िले के मोतीपुर स्थित रेलवे गुमटी पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। गेटमैन की लापरवाही और आम लोगों की जल्दबाजी के कारण एक पैसेंजर ट्रेन को गेट के पास रुकना पड़ा। यह घटना सुरक्षा में गंभीर चूक को उजागर करती है।


मोतीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने का अलार्म लगातार बज रहा था, लेकिन इसके बावजूद गेट खुला रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान एक पैसेंजर ट्रेन गुमटी के समीप पहुंचकर रुक गई। गेट खुला रहने और वाहनों की आवाजाही जारी रहने से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।


इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सभी लोग हैरान हैं कि लोग कैसे अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे फाटक पार कर रहे थे। यह घटना रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों दोनों के लिए एक सबक है कि सुरक्षा नियमों का पालन कितना महत्वपूर्ण है।


गेटमैन की लापरवाही और यात्रियों की जल्दबाजी ने मिलकर एक बड़े संभावित हादसे को निमंत्रण दे दिया था, जिसे समय रहते स्थानीय राजेपुर थाना के एक पुलिस ऑफिसर जो ट्रैफिक जाम में फंसे थे उनके द्वारा हस्तक्षेप से दुर्घटना टाल दिया गया।


मामले में पूछे जाने पर राजेपुर के एएसआई मुन्ना यादव जो लोगों को रेलवे क्रॉसिंग से बढ़ने से रोक लिया उन्होंने बताया कि काफी ट्रैफिक था। लोग रेलवे क्रॉसिंग पर रुक नहीं रहे थे लगातार क्रॉसिंग गेट बंद करने का अलार्म बज रहा था। एक पैसेंजर ट्रेन आ गई लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ के कारण ट्रेन रुकी इस घटना क्रम को देखने के बाद पुलिस का दायित्व निभाया और लोगों को क्रॉसिंग पर रोक लिया। तब जाकर क्रॉसिंग की गेट बंद हुई और पैसेंजर ट्रेन को पार कराया गया।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता