ब्रेकिंग
मधुबनी पहुंचा सुल्तानगंज के EO कृष्ण भूषण का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के एक और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए, अमित शाह के मंत्रालय में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...बंगाल चुनाव पर बिहार से सियासी वार, HAM ने ममता के भतीजे को दी चेतावनी- अब केवल 'बांग्लादेश' भागने का ही रास्ता बचा है...भागलपुर हत्याकांड पर सियासत तेज: रामकृपाल ने लालू-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा..RJD गुंडों की पार्टी हैBihar Education: शिक्षा विभाग का अजब-गजब चिट्ठी ! 28 तारीख को दुबारा पत्र लिखा और 20 अप्रैल 2026 तक मांगी रिपोर्ट, पढ़कर RDDE-DEO-DPO हो गए कंफ्यूज मधुबनी पहुंचा सुल्तानगंज के EO कृष्ण भूषण का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के एक और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए, अमित शाह के मंत्रालय में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...बंगाल चुनाव पर बिहार से सियासी वार, HAM ने ममता के भतीजे को दी चेतावनी- अब केवल 'बांग्लादेश' भागने का ही रास्ता बचा है...भागलपुर हत्याकांड पर सियासत तेज: रामकृपाल ने लालू-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा..RJD गुंडों की पार्टी हैBihar Education: शिक्षा विभाग का अजब-गजब चिट्ठी ! 28 तारीख को दुबारा पत्र लिखा और 20 अप्रैल 2026 तक मांगी रिपोर्ट, पढ़कर RDDE-DEO-DPO हो गए कंफ्यूज

मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में अधिकारी के बेटे की बेरहमी से पिटाई, पोल में बांधकर भीड़ ने उतारा गुस्सा

मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने पोल से बांधकर पीट दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बकरी चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ ने पोल में हाथ-पैर बांधकर जमकर धुनाई कर दी। हर किसी ने उस पर हाथ साफ किया। लोगों की माने तो उक्त युवक स्मैक का सेवन करता है। स्मैक पीने के लिए वह छोटी-मोटी चोरी करता है। एक और हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि युवक रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा है।    


मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी मोतिहारी रोड स्थित पटेल स्वीट्स के समीप बकरी चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को लोहे के खंभे (पोल) से बांध दिया और घंटों तक उस पर लात-घूंसों और डंडों की बरसात की।


स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पिछले कुछ दिनों से मवेशी और बकरी चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में बकरी चोरी की एक वारदात हुई थी, जिससे ग्रामीण काफी गुस्से में थे। बुधवार को जब यह युवक फिर से एक बकरी लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और कानून को हाथ में लेते हुए लोगों ने उसे पोल से बांध दिया।


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और अहियापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा थी और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उत्तेजित ग्रामीणों को शांत कराया और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज (SKMCH) में भर्ती कराया गया है। 


पुलिस जांच में युवक की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक निवासी के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक एक सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का पुत्र बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक नशे (स्मैक) का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम देता था।


अहियापुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी के कुछ साथी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह कोई संगठित गिरोह है या युवक अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल, पुलिस ने कानून हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

टैग्स

संबंधित खबरें